सिर्फ 9 दिन में आठ राज्य के 20 ग्रीन जिलों में मिले 283 मरीज, इन राज्यों में दोगुने हुए मरीज
सेहतराग टीम
पिछले 9 दिनों में 8 राज्यों के 20 ग्रीन जिलों में 283 कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। कुछ राज्यों में तो इसी अवधि में संक्रमितों की संख्या 50 फीसदी से भी ज्यादा बढ़ोतरी हुई है। इतना ही नहीं संक्रमण से मुक्त घोषित किए जा चुके त्रिपुरा में 40 नए मरीज सामने आने के बाद कंटेनमेंट जोन फिर बनाए गए हैं।
पढ़ें- कोरोना वायरस की हर जानकारी और मदद के लिए यहां देखें राज्यवार हेल्पलाइन नंबर
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से 30 अप्रैल को जारी सूची के अनुसार, देश में 130 जिले रेड, 284 ऑरेंज और 319 जिले ग्रीन जोन में हैं। अब ग्रीन जिलों में से 20 में सूची के जारी होने के बाद नए संक्रमित मिलने से सरकार में चिंता बढ़ गई है।
आशंका जताई गई थी कि जांचों की संख्या बढ़ने पर ग्रीन जिले भी रेड जोन में आ सकते हैं। दिल्ली एम्स के वरिष्ठ डॉक्टर व टास्क फोर्स के एक सदस्य का कहना है कि जांच बढ़ने से ग्रीन जिले रेड जोन में आ सकते हैं। यह एक स्वाभाविक प्रक्रिया है, जिससे बचा नहीं जा सकता। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य मंत्रालय ने हर सप्ताह समीक्षा के बाद जिलों की जोन वार सूची करने का फैसला लिया गया था। पुनरीक्षित सूची एक या दो दिन में सामने आ सकती है। जिसे लेकर विशेषज्ञों की टीम हर जिले की समीक्षा में जुटी है।
यहां दोगुने हुए मरीज
टास्क फोर्स के मुताबिक, गत सात मई तक त्रिपुरा, पंजाब, तमिलनाडु, हरियाणा, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, गुजरात और ओडिशा में मरीजों की संख्या दोगुनी या फिर 50 फीसदी से ज्यादा हुई है। इसीलिए आईसीएमआर घनी आबादी और प्रवासियों के आवागमन वाले ग्रीन जिलों में सर्विलांस के तौर पर जांच भी कर रहा है।
पढ़ें- पूरी दुनिया में 38 लाख से ज्यादा मरीज, 2.5 लाख से ज्यादा लोगों की मौत, जानें देश का आंकड़ा
ग्रीन से रेड जोन में यूं बदल रहे जिले
-पंजाब में एक मई से केसों में 361% बढ़ोतरी। ग्रीन जिलों बठिंडा, फतेहगढ़ साहिब, फाजिल्का और रूपनगर (रोपड़) में नए मरीज दर्ज।
-ओडिशा के 21 जिलों में से 9 में नए संक्रमित। ग्रीन जोन गंजम जिले में 47 नए मामले आने पर रोड जोन घोषित। जगतसिंह पुर और मयूरभंज में क्रमश: पांच और चार नए मरीज आने के बादे ऑरेंज जोन में।
-हरियाणा के संक्रमण रहित जिले महेंद्रगढ़ जिले में दो नए मरीज मिले।
-तमिलनाडु के कृष्णागिरी जिले में आठ नए मरीज।
-महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग और पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले नए मरीज मिलने पर ग्रीन से ऑरेंज जोन में डाले गए।
-गुजरात के देवभूमि द्वारका और जूनागढ़ में क्रमश: चार और दो नए संक्रमित सामने आने पर पाबंदी सख्त की गईं।
ग्रीन जोन में नए मरीज
जिला राज्य मरीज
धलाई त्रिपुरा 86
गंजम ओडिशा 47
बठिंडा पंजाब 37
फतेहगढ़ पंजाब 37
फाजिल्का पंजाब 20
रोपड़ पंजाब 13
कृष्णागिरी तमिलनाडु 08
बीरभूम प. बंगाल 06
जगतसिंहपुर ओडिशा 05
देवभूमि गुजरात 04
मयूरभंज ओडिशा 04
जूनागढ़ गुजरात 02
सिंधुदुर्ग महाराष्ट्र 02
बालनगीर ओडिशा 02
कटक ओडिशा 02
झारसुगुदा ओडिशा 02
केंदुझार ओडिशा 02
महेंद्रगढ़ हरियाणा 02
देवगढ़ ओडिशा 01
पुरी ओडिशा 01
इसे भी पढ़ें-
बिहार में 24 घंटे में मिले 50 नए मरीज, 38 में से 37 जिले कोरोना की चपेट में, जानिए हर राज्य का हाल
Comments (0)
Facebook Comments (0)